फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-जापान समझौते से हरियाणा को मिलेगा फायदा : दीपक मैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भारत और जापान के बीच हुए नए रणनीतिक और व्यापारिक समझौतों का लाभ हरियाणा, विशेषकर गुरुग्राम को बड़े स्तर पर मिलने की उम्मीद है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि दोनों देशों ने भारत में 10 ट्रिलियन येन (करीब 5.8 लाख करोड़) के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य तय किया है। इससे हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और प्रदेश निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
दीपक मैनी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में भारत और जापान के बीच हुए करीब 120 व्यापारिक समझौतों के माध्यम से 10 अरब डॉलर (करीब 95 हजार करोड़ रुपये) से अधिक के जापानी निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसका सबसे बड़ा लाभ हरियाणा को मिलने की संभावना है, क्योंकि गुरुग्राम, मानेसर, बावल और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में पहले से बड़ी संख्या में जापानी कंपनियां संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए निवेश से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट आएंगे। इससे हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। दीपक मैनी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र में हुए नए समझौते गुरुग्राम को हाई-टेक इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे। गुरुग्राम में पहले से आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल उद्योग और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का मजबूत इकोसिस्टम मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें