फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आगाज, आज से दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में हुआ उद्घाटन, सीएम ने कहा 11 वर्षों में सरकार ने खिलाड़ियों को दिए 641 करोड़ के नगद पुरस्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का शुभारंभ रविवार शाम गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुआ। गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत प्रदेश के नौ जिलों तथा नई दिल्ली व चंडीगढ़ में 24 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 7 दिवसीय खेल उत्सव में 6 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 11 वर्षों में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को 641 करोड रुपए के नगद पुरस्कार दिए हैं। वर्तमान में हरियाणा में 1 हजार 489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। वहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये तक मानदेय भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाए गए हैं। खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सम्मान करते हुए पिछले 11 वर्षों में हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को 641 करोड रुपए के नगद पुरस्कार दिए हैं। हरियाणा सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई है। 15 हजार 634 खिलाड़ियों को उपकरण प्रदान किए गए हैं।

उत्सव में विशिष्ट अतिथि तथा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं सांसद पीटी ऊषा ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में हौसला, साहस और दृढ़ निश्चय की ऐसी ऊर्जा है जिसने हमेशा देश को विश्वस्तरीय खिलाड़ी दिए हैं। राज्य सरकार और हरियाणा ओलंपिक संघ के बीच आपसी सहयोग से खेलों का यह पुनर्जागरण संभव हुआ है। खेल मैदानों से लेकर एथलेटिक ट्रैक और शूटिंग रेंज तक, हर जगह हरियाणा प्रदेश की खेल नीतियों और सुविधाओं का प्रभाव दिखाई देता है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में पहुंचने पर स्वागत किया। स्टेट गेम्स के थीम मिट्टी से मेडल का जिक्र करते हुए कि आज के आयोजन की प्रेरणा के स्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है। हरियाणा में एक दशक से भी अधिक समय के बाद युवा शक्ति को खेलों की यह दिवाली मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि स्टेट गेम्स के प्रतिभागी बच्चे आने वाले समय में ओलंपिक खेलों में राष्ट्रगान बजवाएंगे। जिससे हरियाणा और भारत का नाम दुनिया में ऊंचा होगा। भारत में हरियाणा पहला प्रदेश जिसमें पहली बार इतने भव्य रूप में स्टेट गेम्स आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए है। मेरिट पर भर्ती और अच्छी खेल नीति की वजह से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल गया रहा है। शुभारंभ समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, एशियन कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, नलवा के विधायक रणधीर सिंह पणिहार, पूर्व मंत्री संजय सिंह, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीसी अजय कुमार व नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




थीम सॉन्ग किया गया लॉन्च
इस बार के राज्य खेल उत्सव का शुभंकर महाबली चीता रखा गया है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, साहस और जीत की भावना का प्रतीक है। वहीं, आयोजन का थीम सॉन्ग माटी ते मेडल उपजें छोरे छोरी हरियाणा के पूरे राज्य में जोश और गर्व का संचार कर रहा है। इस गीत के माध्यम से हरियाणा की मिट्टी से जुड़े खिलाड़ियों की मेहनत और जज़्बे को सलाम किया गया है। उत्सव में हरियाणा प्रदेश की गौरवशाली खेल यात्रा पर एवी क्लिप पर प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन






8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा समापन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में यह खेल उत्सव 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सम्पन्न होगा। मिट्टी से मेडल तक थीम पर आधारित इस सात दिवसीय उत्सव में हरियाणा के नौ जिलों सहित चंडीगढ़ तथा नई दिल्ली में 24 विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें राज्य भर के 6 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम में हॉकी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, फरीदाबाद में आर्चरी, वेटलिफ्टिंग, फेसिंग, टेनिस, सोनीपत में नेटबॉल, कुश्ती, कराटे, जूडो, कुरुक्षेत्र में योगासन, साइक्लिंग (रोड और ट्रैक इवेंट्स), पंचकूला में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, झज्जर में ट्रायथलॉन वॉटरपोलो (तैराकी, साइक्लिंग, दौड़), रोहतक में बॉक्सिंग, करनाल में फुटबॉल, नई दिल्ली में शूटिंग तथा चंडीगढ़ में नौकायन (जलक्रीड़ा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें