फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी तक एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल नहीं करेगी हरियाणा रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
समय बचाने के लिए चालक करते थे एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल, यात्रियों को होती थी परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राजीव चौक से भोंडसी तक हरियाणा रोडवेज की बसें एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल नहीं करेगी। एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल करने से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। राजीव चौक से भोंडसी तक काफी संख्या में यात्री होते हैं जिन्हें सोहना जाना होता है लेकिन बस एलिवेटेड रोड से ही निकल जाती है। इससे यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। बस की सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को ऑटो, सिटी बस या अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ता है। इससे सिर्फ यात्रियों को ही परेशानी नहीं होती है राजस्व का भी नुकसान पहुंचता है।



राजीव चौक से सोहना के बीच में 25 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बना हुआ है। बस चालक समय बचाने के लिए राजीव चौक से ही एलिवेटेड रोड पर बस को ले जाता है। इस दौरान सुभाष चौक, वाटिका चौक, बादशाहपुर गांव के साथ ही अन्य जगहों के लोगों को रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल पाता है। इसको लेकर कई बार यात्रियों की तरफ से शिकायत भी की गई है। अगर बस एलिवेटेड रोड की बजाए नीचे चले तो यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी चालक और परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल नहीं करेंगे। रोडवेज की तरफ से दी जा रही सुविधा का सभी यात्रियों को फायदा मिलना चाहिए। - अभिनव, ट्रैफिक रोडवेज,गुरुग्राम डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें