फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक रात में करोड़पति बन गया हरियाणा पुलिस का होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
39 रूपये की बनाई टीम में जीते चार करोड़ रुपये, परिवार में जश्न का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर के पुन्हाना सिटी थाना में नियुक्त होम गार्ड ने आईपीएल के मैच में ड्रीम इलेवन पर चार करोड़ रुपये की राशि जीती है। इतनी बड़ी राशि के जीतने पर सिटी थाना में नियुक्त पुलिस कर्मचारी आश्चर्य में हैं। चार करोड़ की राशि जीतने वाले होमगार्ड के घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुन्हाना सिटी थाना में नियुक्त तुसैनी गांव निवासी होमगार्ड घनश्याम ने आईपीएल मैच के लिए बीती रात ड्रीम इलेवन पर टीम बनाई। आईपीएल में आरसीबी और चेन्नई का मैच था। भाई के साथ मैच देख रहे घनश्याम ने आरसीबी की टीम पर दांव लगाया। 39 रुपये से बनाई गई टीम के बाद घनश्याम रात में सो गया। आरसीबी की टीम मैच जीत गई। सुबह जब आंख खुली तो वह करोड़पति बन गया। इसके बारे में जब परिजनों को पता चला तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चार करोड़ रुपये जीतने वाला घनश्याम 2015 में हरियाणा होमगार्ड नियुक्त हुआ था। ड्रीम इलेवन के एप पर चार करोड़ रुपये आ गए हैं, लेकिन अभी उनके खाते में नहीं आए हैं। घनश्याम प्रजापति के पिता का कहना है कि मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। कभी सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी रकम वो अपनी जिंदगी में देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें