मानेसर नगर निगम में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव विजयी हुई हैं। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल सरपंच को 24100 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह को 9163 तथा चौथे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज यादव को 5143 वोट मिले हैं।
मानेसर के वार्ड एक से जुगमिंद्र (निर्दलीय), वार्ड 2 से रीमा चौहान (भाजपा), वार्ड तीन से रुचि कौशिक, वार्ड चार से रिपु शर्मा (भाजपा), वार्ड पांच से दिनेश यादव (भाजपा), वार्ड छह से बाल किशन (भाजपा), वार्ड 7 से कंवरपाल (निर्दलीय), वार्ड आठ भूपेंद्र (निर्दलीय), वार्ड 9 से ज्योति वर्मा (भाजपा), वार्ड दस से रामप्रकाश (निर्दलीय), वार्ड 11 से मनोज कुमार (निर्दलीय), वार्ड 12 से प्रवीण कुमार (निर्दलीय), वार्ड 13 से रविंद्र उर्फ रिबन फौजी, वार्ड 14 से संगीता यादव, वार्ड 15 से पिंकी (निर्दलीय), वार्ड से दया राम (निर्दलीय), वार्ड 17 से सुमन कुमारी (निर्दलीय), वार्ड 18 से प्रवेश यादव (निर्दलीय), वार्ड 19 से रवि कुमार (निर्दलीय) व वार्ड 20 से प्रताप सिंह (भाजपा) जीते हैं।
मानेसर से तीन बागी जीते
मानेसर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 13 कार्यताओं को बगावत करने पर पार्टी से निकाल दिया था। इसमें से वार्ड 12 से भाजपा के बागी प्रवीण कुमार चुनाव लड़े और निर्दलीय जीते हैं। यहां पर जयपाल सिंह भाजपा दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड से 15 बागी पिंकी निर्दलीय जीती हैं। जबकि, किरण देवी भाजपा दूसरे स्थान पर रही। वार्ड 16 से दयाराम निर्दलीय जीते हैं।
पूर्व मंत्री के बेटे निशित कटारिया को कांग्रेस ने वार्ड 36 से उतारा था और चुनाव हार गए। यहां से भाजपा की रेखा ने जीत दर्ज की है। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में 35 वार्डों में से 21 पर निर्दलीय जीते थे। सत्ताधारी भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। वहीं, 35 में से 15 महिलाएं थीं। इसमें एक सीट इनेलो को मिली थी।
हालांकि इस चुनाव में 55.92 फीसदी वोटिंग हुई थी। गुरुग्राम के वार्ड 31 से दलीप कुमार साहनी 5780 वोट से जीतकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वार्ड 35 से निर्दलीय उम्मीदवार परमिंदर कटारिया 4464 मत से जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 18 से भाजपा की ज्योति सुमित जेलदार को 4177 के अंतर से जीत दर्ज की है।
यहां देखें लिस्ट
मेयर पद- डॉ. इंद्रजीत, निर्दलीय
वार्ड 1 जुगमुंदर, निर्दलीय
वार्ड 2 दीपक चौहान, भाजपा
वार्ड 3 रुचि कौशिक, भाजपा
वार्ड 4 रिपु शर्मा, भाजपा
वार्ड 5 दिनेश यादव, भाजपा
वार्ड 6 बाल किशन, भाजपा
वार्ड 7 कंवर पाल, भाजपा
वार्ड 8 जतन लाल, निर्दलीय
वार्ड 9 ज्योति वर्मा, भाजपा
वार्ड 10 राम प्रकाश, निर्दलीय
वार्ड 11 मनोज कुमार, निर्दलीय
वार्ड 12 प्रवीण कुमार, निर्दलीय
वार्ड 13 रविंद्र उर्फ़ रिबन फौजी, निर्दलीय
वार्ड 14 संगीता यादव, निर्दलीय
वार्ड 15 पिंकी, निर्दलीय
वार्ड 16 दया राम, निर्दलीय
वार्ड 17 सुमन कुमारी, निर्दलीय
वार्ड 18 प्रवेश यादव, निर्दलीय
वार्ड 19 रवि कुमार, निर्दलीय
वार्ड 20 प्रताप सिंह, भाजपा