फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyana Diwas News:हरियाणा दिवस पर कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलांचल जन सेवा समिति ने रविवार को हरियाणा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम राजीव चौक में सांस्कृतिक महाकुंभ में मैथिली, भोजपुरी, उड़िया, बांग्ला एवं हरियाणवी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा के प्रसिद्ध लोकगायक महावीर गुड्डू, मैथिल गायिका अंजू झा, पूनम मिश्रा, फिल्म अभिनेता राज चौहान, उड़ीसा की कलाकार निवेदिता, भोजपुरी गायिका प्रीति प्रकाश, संगीत निर्देशक किशोर वत्स आदि ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हरियाणा प्रांत के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष कमल यादव रहे। मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में पहली बार मिथिलांचल और पूर्वांचल समाज द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मिथिलांचल जन सेवा समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष आनंद चौधरी, महासचिव विश्व विजय झा, सचिव हाजी मोहम्मद समसुल आदि ने मिथिला पाग पहनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें