फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News:दो दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव शुरु हुआ। महोत्सव का शुभारंभ एडीसी हितेश कुमार मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन वाद-विवाद, फोटोग्राफी, समूह गायन आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थी में छिपी प्रतिभा को आगे लाते हैं। युवा एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत के साथ तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी। युवा सकारात्मक सोच के साथ जीवन जिएं और कभी भी निराशा का भाव ना पैदा होने दें। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक, महिला आईटीआई गुरुग्राम के प्रधानाचार्य जगमिंदर, आईटीआई सोहना की प्रधानाचार्य सोनिया तक्षक उपस्थित रहे।
11 विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित

आईटीआई गुरुग्राम के प्रधानाचार्य जयदीप कादियान ने बताया कि दो दिवसीय उत्सव में ग्यारह अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। मंगलवार को नृत्य विधा की प्रतियोगिताएं होंगी। जिलास्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें राज्यस्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा। इस तरह की प्रतियोगिताओं से आत्मबल बढ़ता है। - प्रिंसेज, माकरौला।
युवा महोत्सव के लिए मैंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। बहुत कुछ सीखने को मिला। - तन्नू, माकरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें