फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा बोर्ड की कक्षा नौंवी की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नपत्र लीक होने पर निजी स्कूल की मान्यता होगी रद्द
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पहला विषय हिंदी है। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती और विशेष निरीक्षण जैसी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। बोर्ड ने परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई प्रश्नपत्र लीक या गोपनीयता भंग का मामला सामने आता है तो संबंधित निजी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसकी मान्यता रद्द भी की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा दृष्टिहीन, डिस्लेक्सिक, स्पास्टिक, बहरे या बोल न पाने वाले और जो अपने हाथों से लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें परीक्षा के दौरान सहायक लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, प्रत्येक घंटे की परीक्षा के लिए उन्हें अतिरिक्त 20 मिनट का समय भी दिया जाएगा, ताकि वे पूरी तरह से अपनी क्षमतानुसार परीक्षा में भाग ले सकें और उन्हें आवश्यक सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन



-
री-अपीयर परीक्षाओं में पारदर्शिता पर विशेष जोर
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा री-अपीयर परीक्षाओं के लिए की गई पुख्ता तैयारियां की गई हैं। 25 और 26 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी और 500 मीटर के दायरे में धारा 144 जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और नकल रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती और विशेष फ्लाइंग स्क्वाड का इंतजाम किया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि हर कक्षा में तय संख्या में ही छात्र बैठेंगे। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान है। नियमों की अनदेखी पर केंद्र अधीक्षकों पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें