एसपीआर रोड पर बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें
बादशाहपुर। साइबर सिटी में बने एसपीआर रोड पर रोशनी की कमी है। एसपीआर रोड पर स्ट्रीट लाइटें अब तक नजर नहीं आ रही हैं। इससे रात के समय में राहगीरों और वाहन चालकों को अंधेरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा इतना घना हो जाता है कि सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है और लोगों को वाहनों की हेडलाइट के सहारे ही सफर करना पड़ता है। रात के समय में स्ट्रीट लाइटों के नहीं होने से खासकर दोपहिया चालकों और पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत हो जाती है। संवाद