फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू, 1650 विद्यार्थियों ने दिया पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 18 जुलाई तक 10वीं कक्षा के अलग-अलग विषयों की होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट व अंक सुधार परीक्षाएं बृहस्पतिवार से जिले में शुरू हो गईं। गुरुग्राम में परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी जिसमें करीब 1650 विद्यार्थी शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा एक दिन में आयोजित की गई, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक अलग-अलग विषयों के अनुसार होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षार्थियों की प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़सा
जैकबपूरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4/7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें