फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अटूट दांपत्य की कामना के साथ मनाई गई हरतालिका तीज

विज्ञापन
हरतालिका तीज पर हाथों में मेंहदी लगाकर प्रद​र्शित करती सेक्टर 81 ​स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी क
विज्ञापन
पूर्वांचल की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों में की शिव-पार्वती की पूजा, सुनी कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में रहने वाली पूर्वांचल की महिलाओं ने हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शिव-पार्वती की तरह का दांपत्य प्रेम प्राप्त करने की कामना से निर्जला व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, स्वयं भगवान शिव ने माता पार्वती को उनके द्वारा पूर्वजन्म में उन्हें पति रूप में पाने के लिए किए गए इस कठिन तप और व्रत की कथा सुनाई थी।
भाद्रपद की तृतीया तिथि को तीज मनाई जाती है। हालांकि इस व्रत में पार्थिव पूजन यानी मिट्टी से शिव लिंग और शिव परिवार की घर में पूजा की परिपाटी नहीं है लेकिन गुरुग्राम में ज्यादातर महिलाओं ने मंदिरों में जाकर हरतालिका तीज की पूजा की और कथा सुनी।
विज्ञापन

इस पर्व को सुहागिनों ने सोमवार को शहर के सेक्टर-4 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, सेक्टर-9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर-10ए के श्रीकृष्ण मंदिर, अर्जुन नगर के श्रीराम, श्रीकृष्ण, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर, घंटेश्वर, भूतेश्वर आदि मंदिरों में जाकर विधिवत रूप से भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिनें पूरी तरह सज-धज के पूजा के लिए पहुंचीं। उन्होंने सुहाग के प्रतीक वस्तुओं, फल और पकवान आदि के दान भी किए।
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में शिव पार्वती के विवाह और भक्ति के गीत गाए। सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण मंदिर, रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी मंदिर, अशोक नगर आदि इलाकों में मंदिरों में पुजारियों ने हरितालिका तीज कथा व्रत रखने वाली महिलाओं को सुनाई। विभिन्न सोसाइटियों में महिलाओं ने सोसाइटी के मंदिरों और घरों में शिव पार्वती की पूजा की। पंडितों ने बताया कि कहा जाता है कि इस कथा को सुनने से मां पार्वती के त्याग, संयम, धैर्य और पतिव्रत धर्म को धारण कर व्रती महिलाओं का मनोबल ऊंचा उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें