गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित वाटिका सिटी के ई -3 ब्लॉक के निवासी मुख्य सड़क पर पानी जमा होने के कारण परेशान हैं। सोसाइटी में रहने वाले सीनियर सिटिजन एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस सिंगला ने बताया कि सैकड़ों परिवार सड़क पर जमा पानी से परेशान हैं। यहां से गुजरना मुश्किल है। पैदल चलने वाले लोग, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर वाटिका प्रबंधन और मानेसर नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं निकला है। संवाद