फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ले डेविडसन हादसा: कार चला रहे दोनों आरोपी हैं नाबालिग, पिता पर शिकंजा कसेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह हुए हादसे में हर्ले डेविडसन सवार निजी कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर की मौत के मामले में पुलिस घायल आरोपियों के ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग हैं और सेक्टर-57 में रहते हैं। ऐसे में अब कार चला रहे किशोर के पिता की गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में नाबालिग को वाहन देने की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-65 निवासी बिल्डर राहुल मलिक अपने दोस्त निजी कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर आलोक गुप्ता के साथ बाइक पर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। दोनों अलग बाइकों पर थे। डीएलएफ फेज-2 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार फोर्ड फिगो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ आ गई और मेट्रो पिलर से टकराने के बाद हर्ले डेविडसन सवार आलोक गुप्ता पर जा गिरी। राहुल ने राहगीरों की मदद से घायल आलोक को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें