फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मंदिरों में जलाभिषेक, भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित, लगा रहा भक्तों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के महीने की अंतिम सोमवारी के मौके पर शिवालयों में भक्त उमड़े। सुबह सवेरे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, मधु आदि से अभिषेक किया। बेलपत्र, चंदन, फूल,अक्षत, भांग, धतूरा, अकवन आदि अर्पित कर पूजा की। मंदिरों में लगातार हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे।
शहर के पुराने मंदिरों प्राचीन घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर,बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, गुफा वाले शिव मंदिर, शक्तिपीठ मंदिर, पालम विहार स्थित नंदा देवी मंदिर, सेक्टर 43 स्थित शिव मंदिर, सेक्टर 5 स्थित श्री राम, शिव हनुमान मंदिर, सेक्टर 56 स्थित सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के अन्य सभी मंदिर में पूजन और भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। कई जगह श्रद्धालुओं ने विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 4 स्थित श्री राम मंदिर के शिवालय में नई मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा का 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शिव लिंग समेत श्री गणेश, माता पार्वती, नंदी और ब्रह्मा विष्णु महेश की नई मूर्तियों की स्थापना मंत्रोच्चार, पूजन और विधि विधान से की गई। इस मौके पर विशेष पूजन, भजन कीर्तन और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में शिव लिंग के अलावा अन्य मूर्तियां धातु की बनाई हुई है, पहले ये मूर्तियां पत्थर से निर्मित थी। मंदिर के अध्यक्ष आरपी शर्मा, पुजारी जय नाथ तिवारी, शशि बिंदु तिवारी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े सदस्य और काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें