फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की म्यूजिक बंद कराना पड़ा मंहगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गली में खड़े होकर शराब पीकर कार में तेज म्यूजिक बजा रहे युवकों को मना करना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ा। युवकों ने व्यक्ति से गाली-गलौच किया। उस समय तो आरोपी देख लेने की धमकी देकर चले गए। बाद में व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो व क्रेटा कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव कन्हई निवासी गीतानंद यादव का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे कार में 6-7 युवक गली में आए और वहां तेज म्यूजिक बजाकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन

उन्हें समझाते हुए ऐसा करने से मना किया। तब आरोपियों ने शिकायतकर्ता को गाली देना शुरू कर दिया। व्यक्ति के साथ मारपीट भी की। बाद आरोपी वहां से बाद में देख लेने की धमकी देकर चले गए। इनमें से दो युवकों के नाम रितिक व आदित्य बताए गए हैं। जो इसी गली में पीजी में रहते हैं। देर रात आरोपी फिर से आए और व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार के शीशे तोड़ दिए। शनिवार सुबह व्यक्ति उठे तो पाया कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी पर कई पत्थर पड़े हुए थे। गली में खड़ी एक क्रेटा कार पर भी आरोपियों ने पत्थर बरसाकर उसका शीशा व बोनट तोड़ दिए। यह कार शिकायतकर्ता के चचेरे भाई की है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच की तो पाया कि अर्टिगा कार सवार युवकों ने ही पत्थर मारकर कारों के शीशे तोड़े हैं। तब शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें