फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण बनने की तैयारी में जुटेंगे गुरुग्राम के प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा शिक्षण के नए और प्रभावी तरीकों से दक्ष किया जाएगा। छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण का अभ्यास कराया जाएगा। मिशन का लक्ष्य कक्षा तीन तक बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने की जरूरत के अनुसार शिक्षण रणनीति तैयार करने, कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाने और कक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों के प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण के तीसरे दिन शिक्षकों की परीक्षा होगी। छठे दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण में नई शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराने पर भी विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें