फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुप्रीम आदेश के बाद निगम को मिली 436 बीघा जमीन पर बढ़ेगा गुरुग्राम का हरित क्षेत्र

विज्ञापन
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी अ​धिकारियों की बैठक लेते। स्त्रोत- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम को जमीन के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम गुरुग्राम को वापस मिली 436 बीघा जमीन अब शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के काम आएगी। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के दोनों ओर स्थित यह जमीन नेचुरल कंजर्वेशन जोन में आती है। हरियाणा सरकार के शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने एमसीजी को जमीन के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की 12वीं बैठक हुई। इसमें गुरुग्राम के आधारभूत ढांचे, यातायात, पर्यावरण, पैदल यात्रियों की सुविधाओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राजीव चौक फ्लाईओवर, वायु गुणवत्ता निगरानी, शोधित सीवेज पानी के पुन: उपयोग, फुटपाथ विकास, द्वारका एक्सप्रेसवे-पटौदी कनेक्टिविटी और सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

छह नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बनेंगे
बैठक में बताया गया है कि दिसंबर तक छह नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नए स्टेशन महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क सेक्टर-29, बसई डब्ल्यूटीपी, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22, एसजीटी विश्वविद्यालय, केआर मंगलम विश्वविद्यालय और स्टारेक्स विश्वविद्यालय में बनाए जाएंगे। बेहरामपुर एसटीपी से शोधित पानी के उपयोग की भी समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग के अनुसार, टिकली के लिए 5 एमएलडी, गैरतपुर बास के लिए 4 एमएलडी और पीटीसी भोंडसी के लिए 18 एमएलडी क्षमता की पाइपलाइन चालू हैं। टिकली की पाइपलाइन से तीन और गैरतपुर बास की पाइपलाइन से 11 तालाबों को शोधित पानी दिया जा रहा है। 14 तालाबों के पुनर्जीवन में मदद मिलेगी। एमसीजी आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि पिछले एक महीने में शहर के विभिन्न हिस्सों से 32,740 मीट्रिक टन सीएंडडी वेस्ट उठाया गया। बैठक में ‘म्हारी सड़क’ एप से मिली शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जीएमडीए के तहत 17 सड़कें हैं।

सेक्टर-29 मेट्रो स्टेशन के आसपास सुधरेंगे फुटपाथ
सेक्टर-29 के इफ्को चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशनों के आसपास करीब 500 मीटर क्षेत्र में फुटपाथों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि फुटपाथ का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। राजीव चौक से सदर बाजार तक फुटपाथ विकसित करने के लिए जीएमडीए ने कंसल्टेंट नियुक्त किया है।

उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक हाईवे का हिस्सा तैयार
द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी की ओर प्रस्तावित कनेक्टिविटी की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक हाईवे का हिस्सा तैयार है और इसका इस्तेमाल हो रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी एक्सप्रेसवे तक का हिस्सा सितंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेलवे ओवरब्रिज का काम बाद में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


राजीव चौक पर फ्लाईओवर के लिए एलाइनमेंट मंजूर
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि राजीव चौक पर यातायात जाम कम करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। ये फ्लाईओवर दिल्ली से सोहना और सोहना से दिल्ली की दिशा में सर्विस रोड से बनाए जाएंगे। दूरसंचार विभाग की जमीन से संबंधित मामला सुलझाया जा रहा है और परियोजना के लिए मार्च 2027 तक टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। फ्लाईओवर बनने से दिल्ली-सोहना के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और राजीव चौक पर यातायात दबाव कम होगा। एनएचएआई ने मौजूदा नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (एनएमटी) सुविधा को बंद करने का प्रस्ताव भी रखा है। अधिकारियों के अनुसार इसका उपयोग नहीं हो रहा है और मानसून में जलभराव की समस्या रहती है। इसे सड़क में मिलाने से राजीव चौक के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें