फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीआर में दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रही गुरुग्राम की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 दर्ज, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की हवा दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा प्रदूषित दर्ज की गई। खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, खासकर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण के स्तर में सुधार को देखते हुए शहर से ग्रेप-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। इसके बावजूद प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के नियम अभी भी लागू हैं। इन नियमों के तहत धूल उड़ने से रोकने, सड़कों की नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और निर्माण कार्यों पर निगरानी रखने जैसे कदम उठाना जरूरी है। ऐसे में ग्रेप-3 हटने के बाद भी लोगों को प्रदूषण से पूरी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहरों की तुलना में गुरुग्राम की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। फरीदाबाद का एक्यूआई 232, दिल्ली का 228, नोएडा का 210 और गाजियाबाद का 201 दर्ज किया गया।

चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा खराब
गुरुग्राम के चारों वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर भी हवा की स्थिति खराब बनी हुई है। सेक्टर-51 में एक्यूआई 260, टेरी ग्राम में 228 और ग्वाल पहाड़ी में 220 दर्ज किया गया। वहीं विकास सदन में एक्यूआई 328 तक पहुंच गया। इससे साफ है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का असर बना हुआ है।
विज्ञापन


टूटी सड़कों से उड़ रही धूल
शहर में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण सड़कों से उड़ने वाली धूल भी है। कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं और उन पर मिट्टी जमा है। वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। प्रशासन की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव तो किया जा रहा है, लेकिन इसका असर ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए केवल पानी का छिड़काव करना काफी नहीं है। सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई और धूल रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। लगातार खराब हवा के कारण लोगों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें