फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: कोरियन लड़की के चक्कर में कोहली ने गवाएं 45 लाख रुपये, टेलीग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

Sun, 13 Nov 2022 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पुलिस को दी शिकायत में दीपक कोहली ने बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर कोरियन लड़की एनेक्सी का मैसेज आया था। दोस्ती करने के बाद उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर अच्छी रिटर्न मिलने का झांसा दिया। 
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियन लड़की के चक्कर में आकर एक युवक को 45 लाख रुपये की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने टेलीग्राम पर कोरियन लड़की से दोस्ती कर क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया था। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक कोहली ने बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर कोरियन लड़की एनेक्सी का मैसेज आया था। दोस्ती करने के बाद उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर अच्छी रिटर्न मिलने का झांसा दिया। इसके बाद उसने एक वेबसाइट के बारे में बताया, जिसके जरिए ट्रेडिंग करने पर अच्छा मुनाफा होने की बात कही। उसके झांसे में आकर उसने करीब 45 लाख रुपये निवेश कर दिए। 

उन्होंने बताया कि जब यह 45 लाख रुपये बढ़कर एक करोड़ 30 लाख रुपए हो गए तो उन्होंने यह रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट ने उन्हें वार्निंग मैसेज दिया, जिसमें लिखा था कि यह राशि निकालने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और जमा करने होंगे। 
विज्ञापन

इस पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि यह एक फेक वेबसाइट है, जो कोरिया की क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग वेबसाइट की तर्ज पर बनी हुई है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें