फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-17 में गुरुग्राम ने जीता राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 में करनाल और अंडर-19 में सोनीपत बना चैंपियन
विज्ञापन

सेक्टर-56 की अकादमी में हुआ तीन दिवसीय आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली लॉन टेनिस प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर-56 स्थित निजी लॉन टेनिस अकादमी में कराए गए। तीनों आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला।



जिला शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में करनाल की टीम ने सोनीपत को हराकर पहला स्थान हासिल किया। सोनीपत की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि फरीदाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन




अंडर-17 आयु वर्ग में मेजबान गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में सोनीपत की टीम दूसरे और फरीदाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। घरेलू मैदान पर खेलते हुए गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और आखिरकार विजेता बनने में सफल रहे।



वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में सोनीपत ने मेजबान गुरुग्राम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुग्राम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस तरह तीनों आयु वर्गों में अलग-अलग जिलों की टीमों ने खिताब अपने नाम किए।


प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी शामिल किए गए थे। मुकाबले के दौरान टीम के दो खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, सर्विस, रिटर्न और कोर्ट पर तालमेल के दम पर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ आए प्रशिक्षकों और टीम अधिकारियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन



सहायक शिक्षा अधिकारी खेल जगदीश अहलावत ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमें आगामी राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें