फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 12, 13, 26 और 27 को वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं होने पर फॉर्म-6 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों व घोषणा-पत्र के साथ नाम जुड़वाने के लिए दावा किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा किसी अपात्र, मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। ब्यूरोⴑ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें