फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम को किया जाएगा अपराध मुक्त : एडीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवास कविराज ने संभाला पुलिस आयुक्त गुरुग्राम का कार्यभार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंचकूला से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अधिकारी एडीजीपी शिवास कविराज ने बुधवार को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील शहर है, जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुरुग्राम को अपराध मुक्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल कार्यशैली के साथ कार्य करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। शिवास कविराज वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

शिवास कविराज के पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंचने पर गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शिवास कविराज ने गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिवास कविराज ने गुरुग्राम संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराधों व नशे की रोकथाम उनकी मुख्य प्राथमिकता रहगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें