फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि ने पीएचडी प्रवेश की पहली मेरिट सूची की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सूची विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तैयार की गई है। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपना नाम और प्राप्तांक देख सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि यह मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई है। अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। सूचना के अनुसार, सभी चयनित अभ्यर्थियों को 28 दिसंबर को शाम चार बजे तक लागू प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। तय समय तक शुल्क जमा न करने की स्थिति में उम्मीदवार का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और रिक्त सीटें प्रतीक्षा सूची में शामिल अगले योग्य उम्मीदवारों को आवंटित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें