फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलिवेटेड बनने के बाद भी बादशाहपुर में जाम का मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया एलिवेटेड रोड आज जाम का पर्याय बनता जा रहा है। बादशाहपुर में हालात ऐसे हैं कि एलिवेटेड बनने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली है। खासकर सेक्टर-65 की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह-शाम लंबा जाम लगना आम हो गया है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने सेक्टर-65 जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन किया लेकिन यह डायवर्जन भी नाकाफी साबित रहा।
विज्ञापन


वहीं, भोंडसी की ओर जाने वाले कई वाहन निकासी प्वाइंट पर उतरकर नियमों का उल्लंघन करते हुए उल्टी दिशा में ही चल पड़ते हैं। इससे न सिर्फ जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है, बल्कि कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि डायवर्जन व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, निकासी प्वाइंट पर स्थायी पुलिस तैनात की जाए और उल्टी दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें