फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में शार्क टैंक की तर्ज पर आरंभ आइडिया की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के आइडियाज पर निवेशक करेंगे स्टार्टअप में निवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बने स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से मंगलवार को आयोजित आरंभ आइडिया के फाइनल राउंड का पहला चरण पूरा हुआ। आरंभ आइडिया शार्क टैंक की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर को नवाचार और निवेश का जीवंत केंद्र बना दिया। जहां छात्रों के स्टार्टअप पर निवेशक निवेश करेंगे।

इस प्रतियोगिता के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें पहले दिन 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। केवल 30 टीमें ही अंतिम दौर में पहुंच पाईं। इनमें से 15 टीमों ने निवेशकों के सामने लाइव प्रस्तुति दी। इस दौरान चार उत्कृष्ट स्टार्टअप को मौके पर ही वित्तीय और मेंटरशिप सहयोग मिला। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र खगेन्द्र की ओर से प्रस्तुत एंटी-ड्रोन इकोसिस्टम आधारित विचार को भी कई निवेशकों का समर्थन मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आठ स्टार्टअप को स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर में इन्क्यूबेशन के लिए अनुशंसित किया गया। इस तरह के प्लेटफॉर्म युवाओं को अपने विचारों को प्रभावशाली उद्यमों में बदलने की शक्ति प्रदान करते हैं। हम छात्रों को उद्यमिता को एक कॅरिअर विकल्प के रूप में अपनाने और भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन


-
आरंभ आइडिया छात्रों में नवाचार और उद्यमशील नेतृत्व को बढ़ावा देने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्यमिता को कॅरिअर विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया।- प्रो. संजय कौशिक, कुलगुरु, गुरुग्राम विश्वविद्यालय


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें