शोधार्थी तुलसी ठक्कर और एस रामन ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने प्रबंधन विभाग के तहत जुलाई 2025 में आयोजित पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां से शोधार्थी अपने परिणाम देख सकते हैं। इस बार के परिणामों में शोधार्थी तुलसी ठक्कर और एस रामन ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का नाम रोशन किया है।
दोनों ने कोर्स वर्क की सभी इकाइयों में उच्च अंक प्राप्त कर अकादमिक उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शोध में गुणवत्ता, मौलिकता और नैतिकता बनाए रखने का संदेश दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पीएचडी कोर्स वर्क शोध की आधारशिला होता है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना आवश्यक है।
ृ