फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम विवि : अगले सप्ताह जारी होंगे परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल क्रेडिट अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहे परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्र बीते कुछ समय से दिसंबर 2024 के परीक्षा परिणाम न मिलने के कारण परेशान हैं। दूसरी ओर, नए सेमेस्टर की परीक्षाएं भी पूरी हो चुकी हैं, जिससे छात्रों में असंतोष और चिंता बढ़ रही थी। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि परिणाम तैयार हैं लेकिन उन्हें डेटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है।
साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के लागू होने के कारण मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है। अब परिणाम प्रतिशत के बजाय सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट (एसजीपीए) के आधार पर जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए कुल क्रेडिट अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम तैयार किया जा रहा है। यह नई प्रणाली अधिक सटीक और व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध हो जाएंगे और आगे ऐसी समस्या न हो, इसके लिए तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं। इससे हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पोर्टल में बदलाव किया गया है, जिस वजह से परिणाम घोषित करने में थोड़ी देरी हो रही है। अगले एक हफ्ते में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। कुछ विषयों के ही परिणाम अपलोड करने बाकी है, अधिकतर विषयों में परिणाम जारी कर दिए गए हैं। - रमेश गर्ग, परीक्षा नियंत्रक, गुरुग्राम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें