फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में बी.टेक और बी.एड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) फाइनल सेमेस्टर और बी.एड. द्वितीय वर्ष (2023–25) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मई-जून 2025 में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपना परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर देखें।

परिणाम अधिसूचना चार सितंबर को जारी की गई। इसे विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (परीक्षा शाखा) द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। अधिसूचना की प्रति विश्वविद्यालय के उपकुलपति कार्यालय, पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति शाखा और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी छात्रों को समय पर परिणाम की जानकारी मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे। छात्र अपने परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें