हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस टीम को मिली सफलता नकली सैनिटाइजर बनाते पकड़े गए दो युवक
दो दिन पहले पटौदी के पहाड़ी गांव से नकली सैनिटाइजर बनाते पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इन्हें यह सामान कौन उपलब्ध करवाता था और अब तक कहाँ कहाँ बेच चुके हैं।
कोर्ट में पेश कर तीन दिन रिमांड पर दोनों आरोपी
जिला ड्रग कंट्रोलर की टीम ने अपराध शाखा सेक्टर-40 के साथ मिलकर 259 पेटियां सैनिटाइजर, 42 ड्रम आईपी एल्कोहल, एक ड्रम ग्लेसरिन, 51 प्लास्टिक बैग, एक पेटी लेबल व एक ड्रम मिक्सर व इलेक्ट्रोनिक मोटर पकड़ी थी। ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान संदीप व सुंदर निवासी पहाड़ी गांव के रूप में हुई थी।
दोनों ही आरोपी एक मकान में बेंसी कंपनी का सैनिटाइजर बना रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार शाम को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।