फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद गमला चोर: लाखों की कार में बैठकर आए सरकारी अधिकारी, G20 समिट के लिए सजाए गमले चुरा ले गए

Tue, 28 Feb 2023 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें शंकर चौक के पास एक किया कार से उतरकर दो लोगों ने फूलों के गमले उठाए और अपनी कार में भरकर चले गए।
विज्ञापन
गमलों की चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटी साइबर सिटी यानी गुरुग्राम से आज एक ऐसी खबर आई है जिससे हर कोई हैरान है। यहां शंकर चौके के पास जी-20 सम्मेलन के लिए सजाए गए गमलों को दो लोग चोरी करते दिख रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि ये गमला चोर लगभग 40 लाख की कार से सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


मामले का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के कार की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वन विभाग का अधिकारी है उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आज से गुरुग्राम जी-20 सम्मेलन के कुछ कार्यक्रमों की अगवानी करेगा, जिसके तहत यहां के होटल लीला में मेहमान ठहरेंगे। इन्हीं के लिए रास्तों में जीएमडीए(गुरुग्राम विकास प्राधिकरण) ने रंग-बिरंगे फूलों से सजे गमले लगाए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें शंकर चौक के पास एक किया कार से उतरकर दो लोगों ने फूलों के गमले उठाए और अपनी कार में भरकर चले गए। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें