फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी, 14 अगस्त तक फीस जमा कराने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब एक हजार सीटों के लिए आए आवेदन, खाली सीटों पर 15 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त तक निर्धारित फीस जमा कर दाखिला पक्का करना होगा। फीस जमा नहीं कराने पर संबंधित सीट खाली रह सकती है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न कॉलेजों में पीजी की करीब एक हजार सीटों के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर अपना नाम और आवंटित कॉलेज की जानकारी देख सकते हैं। पहली मेरिट सूची के बाद खाली रहने वाली सीटों पर 15 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होंगे। इसके लिए 16 अगस्त को दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। विद्यार्थी नए पंजीकरण के साथ आवेदन में जरूरी संशोधन भी कर सकेंगे। बची सीटों पर 15 से 23 अगस्त तक दाखिले होंगे। इस दौरान 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। पीजी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त तक चली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें