संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोनीपत में 24 सितंबर को होने वाली कुराश स्टेट चैंपियनशिप के लिए गुरुग्राम जिला टीम का चयन गुरुग्राम जूडो अकादमी, दौलताबाद में किया गया। ट्रायल में 14 से 16 वर्ष और 17 से 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में 40 किलो भारवर्ग से अमूल और भारत यादव, 45 किलो से अल्केश और सौरव, 50 किलो से दीपांशु और मोहित, 55 किलो से वीर और कल्प व 60 किलो भारवर्ग से कुनाल यादव का चयन हुआ। लड़कियों में 33 किलो वर्ग में वंशिका पंवार और प्रीति, 50 किलो से महक व 63 किलो भारवर्ग से याशिका सिंह और दिया टीम में शामिल की गईं।
वहीं, 17 से 20 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में 50 किलों भारवर्ग में राहुल और प्रियांशु, 66 किलो में राम और कमल, 81 किलो में अंशुल और जसबीर राठी जबकि 90 किलो भारवर्ग में आकाश का चयन किया गया। लड़कियों में 48 किलो में अंजली, 57 किलो में रोशनी, 63 किलो में खुशी त्यागी और 70 किलो भारवर्ग में विधिका टीम का हिस्सा बनीं। गुरुग्राम जिला टीम अब आगामी कुराश स्टेट चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएगी।