फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण हरियाणा मिशन की रिपोर्ट में गुरुग्राम रहा प्रथम

Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निपुण हरियाणा मिशन की रिपोर्ट में गुरुग्राम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले के बच्चों ने हिंदी व गणित विषय में सबसे अच्छा 45 फीसदी प्रदर्शन किया। शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट में पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों का आकलन किया गया है। रिपोर्ट में झज्जर व रोहतक जिलों ने संयुक्त रूप से दूसरा और जींद ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
सरकारी स्कूलों में प्राथमिक वर्ग के बच्चों को निपुण हरियाणा के तहत शिक्षित किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति को लेकर निपुण हरियाणा कार्यक्रम चलाया गया है, जिसमें अलग-अलग विषयों में बच्चों को निपुण बनाने की कोशिश की जा रही है। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण बनाना है। बच्चों में पढ़ने, लिखने, अंक गणित को समझने की क्षमता को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निपुण हरियाणा मिशन के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में गुरुग्राम के बच्चों का काफी अच्छा प्रदर्शन है। कार्यक्रम के तहत हरियाणा के सभी 22 जिलों के 1175 स्कूलों में सर्वे में पहली से तीसरी कक्षा के 22154 बच्चों को शामिल किया। बच्चों पर हिंदी व गणित विषय संबंधी सर्वे किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें