फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर वायरल हुआ वीडियो: यूपी और दिल्ली के बाद गुरुग्राम में थूक लगाकर रोटी बनाता दिखा कारीगर, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
ढाबा संचालकर और कारीगर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम में अलसीफा नाम से संचालित ढाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में आरोपी की वीडियो के आधार पर पहचान कर ली। मौके से ढाबा संचालक और उसके कारीगर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस तरह का एनसीआर में यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में एक मामले का खुलासा हुआ था। उसमें भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित अलसीफा ढाबे का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाने के साथ-साथ थूक लगा रहा था। इस वीडियो के वायरल होेने की जानकारी देवीलाल नगर निवासी भगत सिंह को हुई। वह अपने साथी दीप चंद्र को लेकर ढाबे के बारे में जानकारी करने गए।

पूरी तरह से मामला पुष्ट होने के बाद उन्होंने सेक्टर-14 थाना पुलिस को मंगलवार शाम शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा और वीडियो के आधार पर वहां पर काम करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जिनकी पहचान दिल्ली की न्यू सीमापुरी निवासी मोहम्मद इब्राहिम और उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव कुराली निवासी उस्मान मलिक के रूप में हुई है। मोहम्मद इब्राहिम ढाबा संचालक है जबकि उस्मान कारीगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें