अभी तक सोहना हाईवे के एक हिस्से, करीब 12 किलोमीटर (बादशाहपुर बीएसएफ कैंप से सोहना तक) की टोल वसूली की जा रही थी। एनएचएआई की ओर से पहले ही आगाह कर दिया गया था कि दूसरे पैकेज (गुरुग्राम के राजीव चौक से बादशाहपुर बीएसएफ कैंप तक एलिवेटेड) पर यातायात संचालन के बाद इन दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि एनएचएआई की ओर से एलिवेटेड हिस्से की लागत का हवाला देकर दोगुनी दरें बढ़ाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अचानक से ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ने वाली है।
संशोधित टोल दरें
| वाहन और यात्रा |
मौजूदा दर |
नई दर |
| कार, जीप-वैन एकतरफा |
45 रुपये |
115 |
| दो तरफ की यात्रा |
70 |
175 |
| मासिक पास (50 यात्रा) |
1555 |
3915 |
| हल्के वाणिज्यिक वाहन |
75 |
190 |
| दो यात्रा |
115 |
285 |
| 50 यात्रा |
2510 |
6325 |
| बस, ट्रक (एक यात्रा) |
160 |
400 |
| दो यात्रा |
235 |
595 |
| 50 यात्रा |
5260 |
13250 |
| भारी वाहन (एक यात्रा) |
170 |
435 |
| दो यात्रा |
260 |
650 |
| 50 यात्रा |
5740 |
14455 |
| बड़े वाहन (एक यात्रा) |
300 रुपये |
625 |
| दो यात्रा |
450 |
935 रुपये |