फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे रुका, मार्च 2027 तक होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ी गांव के पास आरओबी और द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर का काम अधूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियम लागू हुए हैं। इससे निर्माणाधीन गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) का काम प्रभावित हुआ है। धूल उड़ाने वाली निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है। इसके चलते हाईवे के बचे हुए हिस्सों, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर का निर्माण बंद हो गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इन अधूरे कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने की योजना बनाई है। यह 43.2 किलोमीटर लंबा चार लेन हाईवे परियोजना है। पहाड़ी गांव के पास आरओबी और द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर का काम अधूरा है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, पाबंदियां हटने पर निर्माण में तेजी लाई जाएगी। हाईवे पूरा होने पर गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी और रेवाड़ी के बीच सफर सुगम होगा। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। हालांकि, वाहन चालकों को अब अगले साल मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्रेप लागू होने से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण प्रभावित हुआ है। दिसंबर माह तक पूरे होने वाले निर्माण कार्यों को फरवरी-मार्च 2027 तक पूरा किया जा सकेगा। ग्रेप हटने के बाद हाईवे के अधूरे निर्माणों को पूरा करने का कार्य शुरू कराया जाएगा। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें