फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गुरुग्राम, एक्यूआई 373 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बावजूद मिलेनियम सिटी की हवा जहरीली, मानेसर का एक्यूआई 295 दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बावजूद गुरुग्राम की हवा में कोई सुधार नहीं दिखा और शुक्रवार को मिलेनियम सिटी देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, मानेसर का एक्यूआई 295 रहा। बारिश के बाद भी प्रदूषण स्तर कम न होना चिंताजनक है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2025 के बाद तीसरी बार ऐसा हुआ है जब गुरुग्राम का एक्यूआई 370 के पार दर्ज किया गया। आमतौर पर बारिश के बाद धूल और प्रदूषक कण जमीन पर बैठ जाते हैं, जिससे हवा साफ होती है लेकिन शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

-
दिल्ली एनसीआर की हवा
1. गुरुग्राम - 373

2. गाजियाबाद - 347

3. दिल्ली - 345

4. नोएड़ा - 295

5. फरीदाबाद - 174
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें