फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में आज से महंगी हो जाएगी जमीन, रियल एस्टेट कारोबारी नाखुश

Thu, 08 Apr 2021 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- रियल एस्टेट कारोबारी बोले- कोरोना काल में नहीं बढ़ने चाहिए थे रेट
- फ्लोर की जो रजिस्ट्री 5500 रुपये वर्ग फीट की बजाय 6500 रुपये वर्ग फीट की दर से होगी
विज्ञापन
होम - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम जिला उपायुक्त ने आठ अप्रैल से जमीन के रेट बढ़ाने के आदेश कर दिए हैं। यह रेट वहीं हैं जो कि पिछले महीने प्रस्तावित किए गए, उन्हीं को यथावत लागू कर दिया है। इन रेटों को कम करने के लिए रियल एस्टेट कारोबारी तथा अन्य संगठनों ने अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त  डॉ. यश गर्ग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि जिले में आठ अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। इस बारे में उन्होंने सभी तहसीलदार को आदेश दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि इन नए सर्किल रेट को ऑनलाइन फीड करा दें। जिससे कि बढ़ी हुई दरों पर भूमि, बिल्डिंग आदि की रजिस्ट्री में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

दूसरी ओर बढ़ी हुई दरों पर होम बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंगला का कहना है कि सरकार को इन दिनों जमीन के रेट नहीं बढ़ाने चाहिए थे। क्योंकि दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई प्रांतों में कोरोना के कारण रेट नहीं बढ़ाए हैं। जबकि गुरुग्राम में अभी तक रियल एस्टेट कारोबार ठीक से रफ्तार भी नहीं पकड़ पाया है।
विज्ञापन


नए रेट के अनुसार फ्लोर की जो रजिस्ट्री 5500 रुपये वर्ग फीट की दर से हुआ करती थी। उसे अब बढ़ाकर 6500 रुपये वर्ग फीट की दर से कर दिया गया है। जोकि सीधे तौर पर एक हजार रुपये वर्ग फीट के राजस्व की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें