फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इशांत से पूछताछ करेगी गुुरुग्राम पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव के सेक्टर-57 स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी इशांत गांधी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी इशांत गांधी फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती है। उसके डिस्चार्ज हाेने के बाद ही फरीदाबाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। इशांत गांधी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है कि इससे पहले वह गुरुग्राम में हुई किसी आपराधिक घटना में शामिल था या नहीं।
विज्ञापन


नीरज फरीदपुरिया और भाऊ गैंग के नाम से वायरल हुई थी पोस्ट
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट में एल्विश के घर पर भाऊ गैंग ने फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली थी। पलवल जिले का रहने वाला नीरज फरीदपुरिया भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ है। वह पहले बंबीहा गैंग में शामिल रह चुका है। नीरज पर करीब 25 मामले दर्ज हैं और वर्ष 2012 में हरियाणा पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में पकड़ा भी था। हत्या मामले में उसे वर्ष 2015 में उम्रकैद की सजा भी मिली लेकिन वर्ष 2019 में उसे जमानत मिल गई। कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में नीरज का नाम सामने आया। इसके बाद नीरज फरीदपुरिया दुबई के रास्ते कनाडा भाग गया और वहां बबीहा गैंग से जुड़ गया था। हालांकि बाद में नीरज कनाडा से अमेरिका निकल गया और वहां पर उसकी मुलाकात हिमांशु भाऊ से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें