फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एल्विश को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मॉल के एक स्टोर में यूट्यूबर से मारपीट मामले में आरोपी एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इसके लिए जल्द ही पुलिस गाजियाबाद कोर्ट में याचिका दायर करेगी। प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद एल्विश से मारपीट मामले में पूछताछ की जाएगी ताकि घटना में शामिल उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने एल्विश को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिप्पणी की थी। जिसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। एल्विश के कहने पर सागर ठाकुर गुरुग्राम के एक मॉल की दुकान में उससे मिलने आया था। वहां पर एल्विश ने अपने दोस्तों के साथ उससे मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी थी। आठ मार्च को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद के निपटने के संकेत एल्विश ने एक्स पर दिए थे। सेक्टर-53 थाने के अतिरिक्त प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एल्विश को मारपीट मामले में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। जिसके बाद एल्विश यादव को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी हुई। एल्विश के वकीलों की तरफ से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही एल्विश को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें