फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जून महीने में संपत्ति विरुद्ध अपराधों में गुरुग्राम पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
188 आरोपियों को गिरफ्तार कर 103 मामलों को सुलझाने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध मुक्त एवं सुरक्षित गुरुग्राम के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर जून महीने में प्रभावी कार्रवाई की है। पूरे महीने के दौरान पुलिस ने चोरी, वाहन चोरी, सेंधमारी, लूट व झपटमारी जैसे मामलों में 188 आरोपियों को गिरफ्तार कर 103 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार जून महीने के दौरान संपत्ति विरुद्ध अपराधों के संबंध में कुल 277 प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से 103 मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। इन मामलों में सेंधमारी के 33 मामलों में से 15 मामलों को सुलझाते हुए 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन चोरी के 168 मामलों में से 47 मामलों का खुलासा करते हुए 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह लूट के पांच मामलों में से 4 को सुलझाते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। झपटमारी के 5 मामलों में से 2 मामलों को सुलझाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के 66 मामलों में से 35 मामलों को सुलझाकर 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आमजन के सहयोग से प्रॉपर्टी अपराधों पर और अधिक प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें