फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण पेरेंट एप अभिभावकों का भी साथी बना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुरू किया गया निपुण पेरेंट एप अब केवल बच्चों ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। एप के माध्यम से माता-पिता बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जिससे वे बच्चों की पढ़ाई, रुचि और सीखने के तरीके को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए इस एप में पेंटिंग, कहानी सुनाना, भाषा और गणित से जुड़ी गतिविधियां, खेल-आधारित अभ्यास और दैनिक जीवन से जुड़े छोटे छोटे कार्य शामिल हैं। इन गतिविधियों को परिवार के साथ पूरा करने से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक बन रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 2000 अभिभावकों ने इस एप को डाउनलोड किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें