फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: पुलिस ने सिंगर मासूम शर्मा का माइक छीना, बैन गाना 'खटोला-2' गाने से रोका; लाइव शो बीच में ही रुकवाया

Sun, 23 Mar 2025 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में आयोजित हुए लाइव शो में मासूम शर्मा ने जैसे ही खटोला-2 की पहली लाइन एक खटोला जेल के भीतर गाया तो पुलिस अधिकारी ने माइक छीन लिया। इसके बाद फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मासूम शर्मा का शो बीच में ही बंद करा दिया।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का माइक छीना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशी गानों को लेकर चर्चा में आ रहे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का लाइव प्रोग्राम गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में बीते शनिवार की रात चल रहा था। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने जैसे ही बैन किया गए गाने 'खटोला-2' गाना शुरू किया तो पुलिस अधिकारी ने जबरन माइक ले लिया। 

विज्ञापन

इसके बाद मासूम शर्मा का शो बीच में ही बंद करा दिया गया। जब पुलिस ने गाने से रोका तो वहां मासूम को सुनने आई भीड़ ने जमकर शोर मचाया। इस दौरान कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़ने की भी कोशिश की। हालांकि, वहां तैनात बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया।

बता दें कि गन कल्चर का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार ने कई गायकों के कुल नौ गाने बैन किए हैं, इनमें कुछ गाने अकेले मासूम शर्मा के ही हैं। मासूम शर्मा ने जैसे ही खटोला-2 की पहली लाइन गाई तो पुलिस अधिकारी ने उनसे माइक छीन लिया। माइक छीने जाने के बाद मासूम शर्मा फैंस के साथ नाचते हुए गाना गाते रहे। पुलिस अधिकारी शो खत्म होने की अनाउंसमेंट करते रहे और मासूम शर्मा फैंस से मिलते रहे। आखिर में पुलिस मासूम शर्मा को स्टेज से उतारकर ले गई।

गुरुग्राम में आयोजित हुए लाइव शो में मासूम शर्मा को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। पांच से छह गानों के बाद फैंस ने खटोला गाने की डिमांड की थी। मासूम शर्मा ने कहा कि खटोला गाना आज वह खुद नहीं गाएंगे, उनके फैंस गाएंगे। फैंस ने गाना शुरू किया तो साथ ही मासूम शर्मा ने भी गाने के पहली लाइन बोल दी।
विज्ञापन

यह देख वहां स्टेज पर खड़े पुलिस अधिकारी ने जबरदस्ती माइक ले लिया। उन्होंने मासूम शर्मा को कहा कि ये गाना न गाए। इसके बाद फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मासूम शर्मा बिना माइक के ही गाने लगे और डांस करने लगे। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि 10 बज चुके है, कार्यक्रम खत्म हो गया है। इसके बाद मासूम शर्मा स्टेज से पीछे चले गए।

यह भी पढ़ें: जब बच्चों के मामूली झगड़े ने लिया खूनी रूप: पथराव, चाकूबाजी और मौत... दिल्ली के वजीरपुर में कैसे शुरू हुआ बवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें