फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस का खुलासा: अनैतिक तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीजी से 21 लोग पकड़े गए

Sun, 20 Sep 2026 10:04 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

अनैतिक तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में बचाई गई एक पीड़िता से पूछताछ के दौरान झारसा निवासी साहिल का नाम सामने आया।
विज्ञापन
संगठित नेटवर्क का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनैतिक तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में बचाई गई एक पीड़िता से पूछताछ के दौरान झारसा निवासी साहिल का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने साहिल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल कथित तौर पर वेबसाइट के माध्यम से गतिविधियों का संचालन करता था। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट और अन्य संचार माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस के मुताबिक नेटवर्क में पीजी और गेस्ट हाउस, वाहनों तथा करीब 10 से 12 सहयोगियों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। पीड़िता ने पूछताछ में आरोप लगाया कि नाबालिग होने के दौरान उसे कथित तौर पर झारसा स्थित एक ठिकाने पर जबरन रखा गया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और स्थानों की जानकारी जुटा रही है।

मिली जानकारी के आधार पर आईटीपीए नोडल एसीपी अभिलक्ष जोशी और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी की देखरेख में सेक्टर-38 स्थित एक पीजी में संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान विदेशी नागरिकों समेत 13 पुरुष और आठ महिलाएं मिलीं/पकड़ी गईं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामले में आईटीपीए और फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत सदर थाने में नई एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पीड़िताओं के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें