फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर सख्ती: शनिवार से दिल्ली में बीएस-तीन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद, अलर्ट मोड पर गुरुग्राम पुलिस

Fri, 31 Oct 2025 08:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली में शनिवार से बीएस-तीन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। गुरुग्राम पुलिस ने 120 कर्मियों की तैनाती की है। केवल बीएस-चार, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और एंबुलेंस वाहनों को ही अनुमति होगी ताकि वायु गुणवत्ता सुधारी जा सके।
 
विज्ञापन
डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त, यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार से बीएस-तीन वाहनों के प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली में बीएस-तीन के वाहन प्रवेश न करें इसके लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। करीब 120 यातायात कर्मी इस पर नजर रखेंगे और वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देंगे। हालांकि बीएस-चार निजी वाहनों को एक साल की छूट दी गई है ,उन्हें नहीं रोका जाएगा। 

विज्ञापन



पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि दिल्ली में केवल बीएस-चार निजी वाहन, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। एंबुलेंस के प्रवेश पर किसी भी तरह की रोक नहीं रहेगी। बीएस-तीन के सभी ट्रक, पिकअप वैन और अन्य व्यावसायिक मालवाहकों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जएगा। यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए लिया गया है। प्रतिबंधित वाहनों को अगर उत्तर प्रदेश या हरियाणा के अन्य जिलों में जाना है तो वह कुंडली- मानेसर -पलवल और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल से होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


विशेष नाके के साथ ही 120 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
प्रतिबंधित वाहन प्रवेश न करें इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से सरहौल बॉर्डर, द्वारका एक्सप्रेस-वे और खेड़कीदौला टोल पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। खेड़की दौला टोल पर लगे कैमरों से वाहनों की बीएस श्रेणी के बारे में पता चल जाएगा। अगर वह बीएस-तीन के हुए और दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाएगा। एसी ही द्वारका एक्सप्रेस-वे और सरहौल बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच करेंगी। इस दौरान एक रजिस्ट्रर बनाया जाएगा। रजिस्टर में प्रतिबंधित वाहन चालकों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी ट्रांस्पोर्टर को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। 120 यातायात पुलिसकर्मी भी वाहनों पर नजर रखने के साथ ही जाम न लगे इस पर ध्यान रखेंगे। किसी भी प्रतिबंधित वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। -डाॅ. राजेश मोहना, पुलिस उपायुक्त यातायात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें