फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: कोरोना के चक्कर में अन्य रोगों से ग्रस्त मरीजों की भी हो रही अनदेखी 

Fri, 29 May 2020 11:29 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं सभी ओपीडी 

विज्ञापन

कोरोना के चक्कर में सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल समेत ग्रामीण अंचलों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, ऐसे में शहर से लेकर सोहना, पटौदी के उपमंडल अस्पतालों में मरीजों का उचित इलाज नहीं हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों ने खुद ही अस्पतालों से दूरी बना ली थी।

लेकिन अब अस्पतालों में फिर से टीबी, सांस व दमा रोगी, नेत्र रोग से ग्रस्त मरीजों समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं लेकिन वहां पर मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं, अस्पताल में अधिकांश दवाएं भी उपलब्ध नहीं रहतीं, जिसे मरीजों को बाहरी दुकानों से खरीदनी पड़ती हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में बढ़ रहा मरीजों का दबाव
कई मरीज तो ग्रामीण अंचलों से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं तो पता चलता है कि ओपीडी तो सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में चल रही है। मरीज जब तक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में पहुंचता है, तब तक ओपीडी बंद हो चुकी होती है। बजघेड़ा गांव से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में आए 42 वर्षीय रामजी अपेंडिक्स की समस्या से ग्रस्त हैं। अस्पताल में आए तो पता चला कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चालू नहीं हुई हैं तो अभी ऑपरेशन नहीं हो सकता। इलाज के लिए रामजी इमर्जेंसी वार्ड में गए तो वहां स्थिति सामान्य बताकर वापस भेज दिया गया।

नेत्र रोगी को भी नहीं मिला इलाज
21 वर्षीय लालू गांव आकिलपुर से आंख की जांच कराने के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल आए थे। आने के बाद पता चला कि अभी नेत्र ओपीडी शुरू नहीं की गई है। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में जाना पड़ेगा। इसके बाद मायूस होकर लालू वापस लौट गए। ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों के साथ दिक्कत यह भी है कि आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण उनके पास शासकीय अस्पताल ही एकमात्र विकल्प है। इन तमाम मुद्दों पर बातचीत के लिए सीएमओ जेएस पूनिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


ओपीडी का दिन व समय
अभी तक सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में जनरल ओपीडी के साथ ही फ्लू ओपीडी, इमर्जेंसी वार्ड, गाइनी वार्ड व पीडियाट्रिक व मेडिसिन ओपीडी चल रही है। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में सप्ताह के दो-दो दिन सभी ओपीडी चल रही हैं। सोमवार व बृहस्पतिवार को सर्जरी व ईएनटी, मंगलवार व शुक्रवार को ऑर्थो व स्किन, बुधवार व शनिवार को नेत्र रोग व मनोरोग विभाग की ओपीडी चल रही है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक यहां मरीजों की भीड़ रहती है। 

-पंकज मिश्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें