फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News:न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 68 से 80 तक स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-68 से 80 तक जल्द एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी लगेंगी। स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइट परियोजना के चरण-2 के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने लाइटों को लगाने का काम एक एजेंसी को सौंप दिया है। इस पर करीब 5.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सड़क, सीवर-पानी और स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास है। ऐसे में इस क्षेत्र में जीएमडीए स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है। स्मार्ट और कनेक्टेड एलईडी स्ट्रीट लाइटें सेक्टर 68-80 में कुल 11.50 किलोमीटर सड़कों पर लगाई जाएंगी। एलईडी लाइटें सेक्टर 71-72, सेक्टर 73-74, सेक्टर 75ए-76, सेक्टर 78-79 (डिवाइडिंग 78/79, 78/79ए) की डिवाइडिंग मास्टर सड़कों और आउटर रोड सेक्टर-70ए, आउटर रोड सेक्टर-77 और आउटर रोड सेक्टर-79 और 79बी पर लगाई जाएंगी। इसमें एसपीआर रोड को भी शामिल किया गया है। स्मार्ट लाइटों को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ा जाएगा। इन स्ट्रीट लाइटों को जीपीएस और वास्तविक समय की ट्रैकिंग की जा सकेगी। स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटें इन लाइटों की चोरी की किसी भी घटना की पहचान करने में सक्षम होंगी। प्रत्येक स्ट्रीट लाइट के लिए किसी अन्य दूरस्थ संचालन गतिविधि से नियंत्रित किया जा सकेगा। खराब या चोरी होने पर एक अलार्म भी बजेगा।
सड़कों पर मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा
अमिना चावला ने बताया कि स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटों से काफी फायदा होगा और शहर की सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा होगी। खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों का समाधान करने के लिए जीएमडीए यह कार्य कर रहा है। क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन का उपयोग करके, अधिकारी इन लाइटों के कामकाज को माइक्रो-मैनेज और नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि दो चरण का काम पूरा होने से जीएमडीए क्षेत्र एलईडी लाइटों से जगमग नजर आएगा।
विज्ञापन

जीएमडीए की कार्यकारी अभियंता अमीना चावला ने बताया कि यह स्ट्रीट लाइटें तकनीक रूप से अलग हैं। उन्होंने बताया कि इसमें एक-एक लाइट को कंट्रोल किया जा सकेगा। लाइटों को जरूरत के अनुसार उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हर स्ट्रीट लाइट में टाइमर लगा होगा। ऐसे में इन लाइटों को जलने-बुझने की टाइमिंग को सेट किया जा सकता है। चोरी और खराब होने की भी सूचना कमांड सेंटर को मिल सकेगी। बता दें कि इस परियोजना का पहला चरण पहले से ही चल रहा है, जिसमें जीएमडीए सेक्टर-68 से 80 तक और 68-70ए को विभाजित करने वाली मास्टर सड़कों पर 835 ऐसी स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटें चलाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें