फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
सेक्टर-15 पार्ट दो स्थित सामुदायिक भवन मे बनाए गए केंद्र में कोविड-19 का टीका लगाते हुए निगमायुक्त व? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 में लगाए गए शिविर में कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में आते हैं, इसलिए हमें प्राथमिकता मिल रही है। यदि कोई कर्मचारी यह मौका छोड़ता है, तो उसे 6 माह बाद वैक्सीन प्राप्त होगी, जो कि भारत सरकार द्वारा तय आयु वर्ग के अनुसार होगी। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्षों का भी टीकाकरण करवाया तथा उन्हें कहा कि वे सभी स्वच्छता सैनिकों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें क्योंकि स्वच्छता सैनिक फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में आते हैं। 15 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें