फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वक्त से पहले ही तपने लगा गुरुग्राम, पारा पहुंचा 32 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, छांव ढूंढते नजर आए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गर्मी ने इस बार तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते पारे के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। खासकर दोपहर बाद गर्मी अधिक परेशान कर रही है।
दोपहर के समय शहर के बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन तेज धूप के कारण लोग परेशान नजर आए। गर्मी से बचने के लिए राहगीर और दुकानदार छांव में खड़े होते दिखे। कई लोग पेड़ों के नीचे खड़े होकर धूप से राहत पाने की कोशिश करते रहे। साथ ही लोग ठंडे पेय पदार्थ, जूस और पानी पीते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। गर्म हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं, जिससे दिन का तापमान और बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा और बादलों की संभावना कम है। ऐसे में तेज धूप के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें