फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Encounter: विशाल बेरी का 8बजे से इंतजार कर रहे थे शूटर, विदेश में बैठा नांदल फोन पर दे रहा था निर्देश

Sat, 11 Jul 2026 03:54 PM IST
Akash Dubey सोनू यादव, गुरुग्राम

सार

सुशांत लोक ए ब्लॉक में क्राइम ब्रांच और गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए शूटर बिजनेसमैन विशाल बेरी के घर पर फायरिंग करने आए थे। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन
गुरुग्राम एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत लोक ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात लगभग साढ़े 10 बजे क्राइम ब्रांच और गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। काले रंग की स्कॉर्पियो सवार 5 शूटर यहां रहने वाले बिजनेसमैन विशाल बेरी के घर के बाहर रात लगभग 8 बजे ही पहुंच गए थे। इस दौरान विदेश में बैठा दीपक नांदल उन्हें वर्च्यूअल कॉल पर निर्देश दे रहा था। सभी शूटर यहां विशाल बेरी के घर आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दीपक नांदल ने भी विशाल बेरी को कॉल करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन



रात लगभग 8 बजे से काले रंग की खड़ी स्कॉर्पियो कार और उसमें सवार 5 युवकों को इस तरह गली में खड़े देखकर सैर कर रहे कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यही सूचना दी कि काले रंग की संदिग्ध कार में 5 युवक सवार हैं। कार की नंबर प्लेट पर भी टेप चिपकी हुई थी। अपराध शाखा सेक्टर-40, 17 और 39 की टीमें पहले से ही अलर्ट पर थी कि दीपक नांदल गैंग कोई वारदात कर सकता है। पुलिस को जब ये पता लगा कि सुशांत लोक ए ब्लॉक में एक लोकेशन पर कार खड़ी है तो उन्हें समझ आ गया कि वहां तो विशाल बेरी का घर है जिसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए विदेश से गैंगस्टर दीपक नांदल धमकी दे रहा है।

वीडियो बनाओ, गोलियां चलाओ
क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें अलग-अलग दिशा से इस साइट पर पहुंची। टीमों के पैदल यहां से चुपचाप आता देखकर स्कॉर्पियो में बैठे शूटरों को शक हो गया। उन्होंने नांदल से संपर्क कर इस बारे में बताया तो नांदल ने निर्देश दिया कि वीडियो बनाओ, गोलियां चलाओ और वहां से निकलो। इतना सुनते ही कार की अगली सीट से 1 और पिछली सीट से 2 शूटर उतरे और हथियारों से विशाल बेरी के घर की ओर गोलियां चलाने लगे। तभी पुलिस हरकत में आई और तुरंत आगे बढ़कर आरोपियों को रुकने को कहा। तब तक शूटर लगभग 30 गोलियां चला चुके थे।

पुलिस को देखकर शूटरों ने पुलिस पर भी गोलियां चलाना शुरू किया। स्कॉर्पियो की चालक सीट पर बैठे बदमाश ने सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई मोहित की टीम पर गोलियां चलाने लगा। एक गोली सिपाही मंजीत के दाहिने कंधे पर जा लगी। स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर बैठे दूसरे बदमाश ने भी गोली चलाई, जो सिपाही शमशेर के पेट में लगी। स्कॉर्पियो कार के चालक की दूसरी साइड खड़े बदमाश की गोली एएसआई सुनील कुमार के दाएं पैर में लगी।

तीन पुलिसकर्मियों को गोली लगते ही बाकी की टीमों ने जवाबी फायरिंग शुरू की। इसमें स्कॉर्पियो कार की चालक सीट पर बैठे आरोपी को एसआई मोहित की, पिछली सीट वाले आरोपी को प्रधान सिपाही इंद्रजीत की, कंडक्टर साइड वाले आरोपी को एसआई अरुण कुमार की और गाड़ी के पीछे छिपे चौथे आरोपी पर फायरिंग की। पांचवां बदमाश भागते हुए गोलियां चलाने लगा तो एसआई ललित ने उस पर गोली चलाई और वो गिर गया।

किराए की स्कॉर्पियो कार लेकर आए थे बदमाश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियों किराये पर लेकर आए थे। रोहतक से 8 जुलाई को ये कार किराये पर ली गई थी। दीपक नांदल के निर्देश पर फायरिंग करने व वारदात की वीडियो बनाकर भेजने के लिए सभी गुरुग्राम पहुंचे। वारदात के दौरान विशाल बेरी घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी व परिचित घर पर थे। विशाल बेरी देर रात लगभग साढ़े 11 बजे घर पर पहुंचे। तब तक एनकाउंटर हो चुका था। कारोबारी के घर के बाहर एहतियात के तौर पर दस पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और घर पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दीपक नांदल, पांच शूटर व अन्य अज्ञात पर दर्ज की गई प्राथमिकी
मामले में शुक्रवार सुबह डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-40 अपराध शाखा इंचार्ज एसआई ललित के बयान पर ये प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें गैंगस्टर दीपक नांदल के अलावा वारदात में शामिल रहे 5 शूटरों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी अन्य अज्ञात के खिलाफ भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें